कायस्थ समाज की ललकार, कहा भाजपा की अनदेखी महंगी पड़ेगी

गाज़ीपुर। रविवार को कायस्थ समाज के कई संगठनों की संयुक्त पत्रकार वार्ता कचहरी स्थित पत्रकार भवन पर आयोजित हुई ‌। इस प्रेस वार्ता ने पदाधिकारियों ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बताते चलें कि पत्रकार वार्ता में सभी जिलाध्यक्षों ने पत्रकार बंधुओं से रूबरू होते हुए कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में 02अक्टूबर 2021 को राजनीतिक दलों के उपेक्षात्मक रवैये के विरोध में”कायस्थ सम्मान यात्रा”आयोजित किया जाएगा और अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।

जानकारी के अनुसार यह यात्रा शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल से आरंभ होकर कचहरी, महुवाबाग, मिश्रबाजार, सदर कोतवाली होते हुए आमघाट गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त होगी। कायस्थ संगठनों का कहना था कि राजनीतिक दल न तो अपनी सरकार में और न ही अपने संगठन में कायस्थ समाज को उचित हिस्सेदारी दे रहे हैं। खासकर हमारे समाज के लोग भाजपा के प्रति ज्यादा आक्रोशित हैं क्योंकि सर्वविदित है कि कायस्थ समाज भाजपा का परम्परागत मतदाता माना जाता है और वह भाजपा के लिए बदनाम भी है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पिछले लोकसभा के चुनाव में एक भी टिकट कायस्थ समाज को नहीं दिया, न ही 8 मेयर की सीटों पर ही एक भी टिकट दिया । उत्तर प्रदेश से राज्यसभा और विधान परिषद में भी कायस्थ समाज को भेजने का काम भाजपा ने नहीं किया । इसके साथ साथ एक भी राज्यपाल कायस्थ समाज का नहीं बनाया। इंतहा तो तब हो गयी जब कायस्थ समाज का केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व कर रहे रविशंकर प्रसाद जी को बाहर कर दिया गया। भाजपा की इस अनदेखी से जनपद ही नहीं पूरे देश का कायस्थ समाज अपने को ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है। यदि भाजपा ने तत्काल कायस्थ समाज को केन्द्रीय और राज्य (मोदी और योगी ) मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज का उचित समायोजन और सम्मान नहीं दिया तो कायस्थ समाज प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारकर सबक सिखाने का काम करेगी । भाजपा को कायस्थ समाज की अनदेखी मंहगी पड़ेगी । कायस्थ समाज लामबंद होकर भाजपा को हराने का काम करेगा ।अब कायस्थ समाज किसी का आंख मूंदकर समर्थन नहीं करेगी बल्कि जो राजनीतिक दल कायस्थ समाज को 50टिकट देगा कायस्थ समाज उसका समर्थन करने का काम करेगी। 2अक्टूबर को कायस्थ समाज अपने गुस्से का इजहार करने के लिए पूरे दमखम के साथ सड़क पर उतरकर अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगी ।

इस पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ,ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव एवं विश्व कायस्थ महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव मौजूद रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, नवीन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव,अरुण सहाय, नन्हें अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित थे ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading