कायस्थ महासभा में जिला स्तर पर पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

गाज़ीपुर। गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 ने जनपद स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। संगठन के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महासभा की एक बैठक की गई। इस बैठक में निर्णय लेते हुए विभोर कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) को जिला अध्यक्ष, संजय सेवा राई को जिला संयोजक एवं केशव प्रसाद श्रीवास्तव जी को जिला प्रभारी का पदभार दिया गया।

यह मनोनयन गाजीपुर कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक एडवोकेट शिवशंकर सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल वेदांती, जिला सचिव मनोज श्रीवास्तव ने किया। संगठन के सभी सदस्यों ने इस नवनियुक्त पदाधिकारियों से कामना कि इस संगठन को एवं अपने समाज के लोगों के हित के लिए सरवर का हिस्सा लें और उन के सुख-दुख के भागीदारी बने। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया एवं सभी को बधाई दी गई।

अंत में जिला अध्यक्ष विभोर कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि हम अपने समाज एवं जनता के हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा एवं भागीदारी लेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading