मनरेगा कार्य का पैसा न मिलने पर महिला मजदूरों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता:विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा चरनाडीह (पूरनपुर) में,मनरेगा कार्य का पैसा न मिलने पर महिला मजदूरों ने किया प्रदर्शन।मालूम हो कि मनरेगा कार्य करने का भुगतान न मिलने पर आक्रोशित जाबकार्ड धारक महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक को सौंप कर न्याय की गुहार लगाया।प्रदर्शन करने वाली जाब कार्ड धारक महिला मजदूरों का कहना था कि गत मई माह में,पोखरे पर 15 दिनों तक लगातार मिट्टी फेंकने का कार्य किया था। उस समय प्रधान मुन्ना यादव ने यह कहा था कि मजदूरी का पैसा तुम लोगों के खाते में चला जायेगा । जब कि पांच माह से लगातार बैंक व ग्राम प्रधान के यहाँ चक्कर लगा रही हैं। किन्तु आज तक पैसा खाते में नहीं आया। पूछने पर बैंक प्रबंधक कहते हैं कि अभी तक खाते में पैसा नहीं आया हैं।वहीं प्रधान मुन्ना यादव यह कहकर टालते चले आ रहे हैं कि तुम लोगों का पैसा खाते में पहुंच गया हैं।जब कि आज तक खाते में पैसा नहीं आया हैं।प्रदर्शन करने वालों में मनवती देवी, प्रेमा देवी ,ऊषा देवी , मनवसिया देवी एवं परमिला देवी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading