बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ: डा0 सुमन यादव

संवाददाता विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम पसेरा में,मैंने देखा जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है सपा नेत्री डा0सुमन।आप लोगों को बता दें कि विधानसभा मल्हनी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ सुमन यादव ने मल्हनी विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार में लगी हैं।वही समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ सुमन यादव ने बताई कि विधानसभा मल्हनी उपचुनाव में मैं घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया और जन वार्ता किया समाजवादी पार्टी ने हमारी गरीब विधवाओं को पेंशन दिया छात्रों को लैपटॉप वितरण किया 108एंबुलेंस 100नंबर प्रदान किया। वहीं डॉ सुमन यादव ने से पूछा गया कि अपने पिता का स्थान लकी यादव दे पाएंगे इस सवाल पर समाजवादी पार्टी की श्रीमती सपा नेत्री ने बताई की आज हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग होता हैं।विधानसभा मल्हनी के पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव जी एक महान व्यक्ति थे विधानसभा की जनता उनकी परिवार है सदैव हर गरीब का मदद करने का कार्य किए हैं।हमें उम्मीद है लकी यादव जनता के प्रति कार्य करेंगे। वहीं डॉ सुमन ने यह भी बताएं कि मैंने देखा जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कहे थे कि हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली सरकार बीस करोड़ रोजगार छीन लिया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ।किसान परेशान है किसान का आय दोगुना करने वाली सरकार की बातें सब खोखली साबित हुई।जनता देख रही है इसकी जवाब जनता ही देगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading