वाह जी वाह! धरने पर विधायक…

गाज़ीपुर। जनपद के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की शिकायत अपना भारत टाइम्स के पास लगातार आती रहती हैं, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र की तमाम सड़कें जर्जर और गड्ढे वाली हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के निवासी नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के हाथ में है यहां के विधायक डॉ बिरेंद्र यादव हैं। सड़कें तो न ठीक हो सकी लेकिन अब विधायक जी ही धरने पर बैठ गए हैं।

वैसे तो एक बार विधायक बनने के बाद विधायक जी के घर और गाड़ियों की शक्ल बदल जाती हैं या यूं कहें कि कुछ नया नया सा नजर आता है। उनके विधानसभा क्षेत्र का एक आम जनमानस जो थोड़ा सा सक्षम हो वह भी 3 से 4 लाख की गाड़ियों से घूमता है लेकिन विधायक जी तो महंगी महंगी गाड़ियों से घूमते हैं और उनके पीछे काफिले भी महंगी गाड़ियों के ही होते हैं । वैसे आम जनमानस का मानना है कि यदि वाकई में कोई नेता समाज की सेवा करना चाहता है तो वह सबसे पहले समाज के एक आम जनमानस के स्तर की जिंदगी जिएगा और अपने पीछे चलने वाली गाड़ियों के काफिले को रोकेगा, अपने कार्यकर्ताओं से बोलेगा कि महंगी गाड़ियों लाने से अच्छा है कि तुम उसके बराबर के पैसे समाज की सेवा में दे दो, सरकार को जब जो कार्य करना होगा करेगी लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कम से कम अपने क्षेत्र के निवासियों के समस्याओं का समाधान कर सकें।

खैर मंगलवार को विधायक डॉ. बिरेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज हो गए और उन्होंने प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया है। अपने समर्थकों संग विधायक ने मंगलवार से जंगीपुर के नवापुरा मोड़ के पास जलमग्न सड़क पर अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। एलान किया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों को जब तक दुरुस्त कराने का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि मैंने इस सड़क सहित जनहित की समस्याओं को सदन में रखने का बराबर काम किया है। हमने प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया था की सड़क को सही करा दिया जाए। इस सड़क से सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय जाते हैं। विद्यालय के बच्चे सड़क खराब होने की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वैसे विधानसभा वासियों का कहना है कि इस सड़क के अलावा इस विधानसभा की तमाम ऐसी सड़कें हैं जो जर्जर स्थिति में है बीते साढ़े 4 सालों तक विधायक जी का पता नहीं था अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो विधायक जी सामने नजर आ रहे हैं।

खैर योगी सरकार के गढ्ढा मुक्ति का दावा भी यहां फेल नजर आता है। अब धरना शुरू हो चुका है और इस धरना में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मुख्य रूप से पूर्व विधायक विजय कुमार, रामबचन यादव, निर्मल यादव, दिनेश यादव, सुभाष यादव, शिवपरसन यादव, आलोक कुमार, कमलेश यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, नरेंद्र यादव व ओमप्रकाश यादव सहित तमाम लोग रहे। अध्यक्षता रामा यादव व संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading