कोर्ट ने सुनाई सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह को तीन महीने की सजा
अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के दो बार विधायक रहे जमीर उल्लाह को एमपीएमएलए कोर्ट ने तीन महीन की सजा सुनाई है। मामला 16 साल पहले का है, जब जमीर उल्लाह सपा से अलीगढ़ मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे।
जमीर उल्लाह अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे। 16 साल पहले 2006 में जब वह मेयर पद का चुनाव लड़ रहे थे, तब ऊपरकोट कोतवाली इलाके में समय बीतने के बाद भी चुनावी सभा करने के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आज एमपीएमएलए कोर्ट ने धारा 144 उल्लंघन यानि 188 के तहत तीन माह की सजा व एक हजार रुपये जुर्माने लगाया है।