Ghazipur: 2269 परिषदीय विद्यालयों में दो नवंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

गाजीपुर | जिले के 2269 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र/ छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो नवंबर से शुरू होगी। प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन मौखिक परीक्षा होगी और चार नवंबर से लिखित परीक्षा शुरू होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में करीब तीन लाख बच्चे शामिल होंगे।ये परीक्षाएं 10 नवंबर तक चलेंगी। हैरानी की बात यह है कि परीक्षा कैसे होंगी, जब स्कूलों में न कॉपियां पहुंचीं हैं और न ही पेपर बने हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो नवंबर को सुबह में साढ़े नौ बजे से पहली पाली में एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि छह से आठ तक कला, कृषि और गृहशिल्प की परीक्षा होगी। यह साढ़े 11 बजे तक चलेगी।
जबकि छह से आठ में ही द्वितीय पाली दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा होगी। चार नंबर को पहली पाली में कक्षा दो और तीन में गणित, चार से छह तक हिंदी और सात से आठ तक की कक्षाओं में विज्ञान की परीक्षा होगी औरों द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। छह नवंबर को कक्षा दो में अंग्रेजी तीन में हिंदी और चार से आठ तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
वहीं दूसरी पाली में सभी कक्षाओं में तीन से आठ तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। नौ नवंबर को कक्षा दो में हिंदी और तीन में सामाजिक विज्ञान के साथ बाकी सभी कक्षाओं में गणित की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली में कला संगीत की परीक्षा होगी। इसी तरह दस नंबवर को कक्षा तीन से पांच तक कक्षा की कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा और छह में विज्ञान व सात और आठ में हिंदी की परीक्षा होगी।

वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा -6, 7, 8 में पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। यह परीक्षा कार्यक्रम सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए भी लागू होगा। मूल्यांकन एवं परीक्षाफल कार्य 13 नवंबर से 18 नवंबर तक तैयार कर 20 नवंबर को परीक्षाफल दिया जाएगा। किन्हीं कारणों से परीक्षा में कोई बाधा आती है तो खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा अपने स्तर से प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिशा निर्देश देकर परीक्षा कार्य संपन्न कराएंगे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading