कर्मवीर: इस युवा के पहल के अंदाज पर, हो गए सब कायल

गाज़ीपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा की प्रेरणा व राजनीतिक आदर्शवाद से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज गाजीपुर के काली नगर कॉलोनी के जरूरतमंदों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह के हाथों से राशन किट वितरित किया गया।

राशन किट वितरण के उपरांत अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि “इस कोरोना महामारी के कारण जब विश्व कि कई देशों की आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है वहीं हमारा देश व शहर भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में हमारा यह लक्ष्य है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक टीम रौजा द्वारा सहायता पहुंचा सकें। उन्होंने साथ ही इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वालों को साधुवाद की दिया। उन्होंने एक कविता की पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की।

” हौसले बुलंद करके रास्तों पर चल दे, तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा, अकेला तू पहल करके देख तो काफिला खुद ब खुद बन जाएगा।”

आज के राशन किट वितरण समारोह में मुख्य रूप भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह ,नीरज राय जी, हर्ष सिंह प्रिंस ,विवेक राय गांधी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading