गाज़ीपुर की जनता उड़ा रही है सोशल डिस्टेंस की धज्जियाँ

ब्यूरो डेस्क/दुल्लहपुर। लाॅकडाउन कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए शासन प्रशासन के लोग बराबर दूरी बनाकर रहने की अपील कर रहे हैं। जिससे इस महामारी को भगाया जा सके ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस चेतावनी को हल्के में ले रहे हैं। साग सब्जी की खरीदारी करने पहुंचे लोग इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। दूरी बनाना तो दूर की बात है पहले की तर्ज पर दुकानदार के लाख मना करने के बावजूद नहीं मान रहे हैं।

पुलिस भी चाह कर कुछ नहीं कर पा रही है। जरूरत की सामान खरीदने के लिए मात्र 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दूरदराज से खेती गिरस्ती का काम निपटाने के बाद लोग बाजार के तरफ मूव करते हैं और समय का ख्याल रखते हुए जल्द से जल्द सामान खरीद लेना चाहते हैं। ऐसे में भिड़ लगना भी स्वाभाविक है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की दूरी एक से 2 मीटर की निर्धारित की गई है। लक्ष्मणरेखा भी खींचा गया है।

दुकानदारों की तरफ से फिर भी उसका ख्याल न करते हुए लोग अपने जीवन को जोखिम में डालकर साग सब्जी और जरूरत के सामान खरीद रहे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी यादव ने कहा कि शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए दूरियां बनाकर ही सामान खरीदें। जिसे कोरोना वायरस जैसी महामारी से भारत को मुक्त कराया जा सके। लाक डाउन का पालन करते हुए अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलंे और एक दूसरे से दूरी बना कर ही रहे कोरोना वायरस जैसी महामारी को भगाने के लिए यही एक मूल मंत्र है। इसका ख्याल रखना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading