किसान जनजागरण अभियान में किसानों से उनकी समस्याओं की चर्चा कर भरवाया गया मांगपत्र

ब्यूरो रिपोर्ट/गाज़ीपुर।  किसान जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 07 फरवरी से लगातार प्रयास से अब तक किसानों से चर्चा करके उनकी समस्याओं से सम्बन्धित किसान मांगपत्र भरवाया। किसानों ने अपनी मांग को स्पष्ट करते हुए यह फार्म को भरा है। इस फार्म में अपना कष्ट और समस्या लिखी है और ये अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाडरा और उत्तर प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशानुसार किया गया था। जिसमे राजेश भारती, रासीद, फेकन राम, ओम प्रकाश, सतीश, उषा चतुर्वेदी, राकेश राय, डॉ मारकंडेय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


किसानों की मांग का संकलन-
1- किसानों का बिजली बिल हाफ और कर्जा माफ हो।
2- जिले में गंगा कटान को रोकने के लिए उचित प्रबंध किया जाए।
3- नहरो और सहायक नदियों में बेसमय पानी ना छोड़ा जाए।
4- आवारा पशुओं से हो रहे कृषि की हानि को देखते हुए गांव-गांव गौशाला दो वरना रखवाली भत्ता दो।
5- धान खरीद हाथों-हाथ हो, प्रति कुंटल का दाम 2500 रु0 और गेंहू खरीद का दाम प्रति कुंटल 3200 रु0 हो आदि।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading