ढाई किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता सऊद अंसारी

गाजीपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्ग दर्शन में करीमुद्दीनपुर पुलिस के द्वारा एक युवक को ढाई कीलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इस बारे में प्रभारी निरिक्षक करीमुद्दीनपुर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की कामुपुर मोंड गांधीनगर तीराहे पर शुक्रवार को सायं 5 बजे वाहन चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान अभियुक्त अजय यादव पुत्र कमला यादव निवासी कला कन्धरा (उजरा) थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को ढाई कीलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।उसके खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 273/20 धारा8/20 एन डी पी एस एक्ट पंजिकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरिक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय हमराह उप निरिक्षक रविन्द्र नाथ राय.का०असगर अली.का०जितेंद्र कुमार यादव.का०नीरज यादव.का०कमलेश गौतम एवं चालक का०कालीचरण शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading