Report: Haseen Ansari
गाजीपुर में हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो बिरनो थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन हाइवे पर स्थित गाजीपुर के टोल प्लाजा, क्यामपुर का बताया जा रहा है।
freevisitorcounters’s Website https://whomania.com/ctr?id=89131411cad785faf3ae8a3dc9d9e625031a6e51
बताया जा रहा है कि 3 जुलाई की रात दबंगों ने टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। टोल प्लाजा के अकाउंटेंट शैलेश कुशवाहा ने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर डाड़ी, क्यामपुर टोल प्लाजा पर कार सवार तथा कथित क्राइम ब्रांच कर्मियों के बीच पहले टोल न देने को लेकर धमकाया गया और बहस बाजी हुई।
उसके बाद जमकर मारपीट किया गया। टोल कर्मी बचाया कि मऊ की तरफ से आ रहे कार सवार युवक टोल प्लाजा कर्मी को बोले की हम क्राइम ब्रांच से हैं। बैरिकेडिंग हटा लो, तो कर्मचारियों ने बोला कि आप 9 नंबर लेन पर जाकर एंट्री कर दीजिए। टोल प्लाजा कर्मी के द्वारा युवकों से आई कार्ड दिखाने को बोला गया तो नहीं दिखाया। उनके फास्ट टैग में बैलेंस भी नहीं था।
जिस पर कर्मचारी के द्वारा गाड़ी को पीछे ले जाने को कहा कि युवक टोल कर्मियों से गाली गलौज करते हुए अपने और साथियों को मौके पर बुलाकर मारपीट करना शुरू कर दिए। अज्ञात युवकों द्वारा टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कार से टोल कर्मी रविंद्र यादव व पंकज कुमार को रौंदते हुए हुए मौके से फरार हो गए। घटना में घायल दो कर्मचारी को अस्पताल भेजा गया।
टोल कर्मी शैलेंद्र कुशवाहा के तहरीर पर अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली हुई है। 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

