छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव



ज्ञापन सौंप किया न्याय की मांग


Ghazipur: मंगलवार को छात्र नेताओं और नागरिकों ने स्व सियाराम उपाध्याय के हत्यारे पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी कार्यालय का हुआ घेराव कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस इसके खिलाफ कई छात्रनेता को किया हाउस अरेस्ट किया। मंगलवार को जिले के छात्रनेता एवं नागरिकों ने सरयू पांडेय पार्क से जुलूस की शक्ल में “स्व सियाराम को न्याय दो , स्व सियाराम के हत्यारे पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करो, पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करो” जैसे नारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। वहां पहुंचकर एक छोटी सी विरोध सभा भी हुई।

उसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सी आर ओ आयुष चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यह मांग की गई कि सियाराम को बेरहमी से पीटकर जिन पुलिसकर्मी ने हत्या की है आज तक उन पर प्रथम आपराधिक सूचना तक नहीं दर्ज की गई। चूंकि राज्यपाल राज्य की संवैधानिक प्रमुख है। इसीलिए छात्रों ने यह मांग करते हुए कहा है कि स्व सियाराम उपाध्याय के हत्यारे सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो। स्व सियाराम के भाई को सरकार नौकरी दे एवं उनके वृद्ध माता पिता को 50 लाख रुपया जीवकोपार्जन के लिए दिया जाए।

जिससे उत्तर प्रदेश के नागरिक सम्मान पूर्वक जीवन के मौलिक अधिकार को जी सके तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को स्थापित किया जा सके। डॉ शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, अभिषेक कुमार राय, शिवम उपाध्याय, दिवंशु पाण्डेय, अभिषेक राय , सतीश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, शीर्षदीप शर्मा, पंकज राय, अमरनाथ राय , प्रगति दुबे, डॉ समीर सिंह, शिवम सिंह,अश्वनी राय, ओजस्व शाहू, मोनू तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह, रुद्रमणि त्रिपाठी, संजीत जायसवाल, अमित राय, प्रकाश राय, दिनेश सिंह, सुमित तिवारी, अतुल तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

छात्रों ने कहा कि सुबह से गाजीपुर पुलिस ने इस कार्यक्रम को स्थगित करने हेतु पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय एवं सुधांशु तिवारी पूर्व महामंत्री को घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया और जबरदस्ती मोबाइल से सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के स्थगित होने की फर्जी सूचना प्रसारित करवाई। जगह जगह कई छात्रनेताओं को रोका गया। फिर भी कुछ छात्रनेता और नागरिक पहुंच कर जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन देने में सफल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading