मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के ठीक पहले रातों-रात हुई गिरफ्तारी

गाज़ीपुर। खबर नंदगंज से है जहां पर रविवार की रात सपा नेता सत्येंद्र यादव सत्या को गिरफ्तार कर लिया गया। सत्या के साथ करीब 50 की संख्या में कार्यकर्ता नंदगंज थाने पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि रविवार रात 11:00 बजे सत्येंद्र यादव सत्या को गिरफ्तार किया गया और सोमवार की दोपहर 2:00 बजे छोड़ा गया।

जब गिरफ्तारी के बारे में सत्या से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सोमवार को जनपद में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण का कार्यक्रम था जिस का बहाना बनाकर मुझे रात्रि 11:00 बजे से ही थाने में बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की नीव समाजवादी पार्टी की सरकार ने रखा है। इस मेडिकल कॉलेज की एक ईट भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा नहीं लगाई गई है। इस सरकार का काम केवल पूर्व की सरकारों की योजनाओं पर अपना नाम लिखना है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हम सब को बोलने का अधिकार है लेकिन यह सरकार हमारी आवाज दबा रही है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading