रिपोर्ट: हसीन अंसारी
- भीषण गर्मी का कहर जारी
- हीट स्ट्रोक से जिले मे 7 लोगो के मरने की खबर
- हीट स्ट्रोक के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ी
- चुनाव ड्यूटी मे लगे 5 कर्मियों की भी हालत भी बिगड़ी
- अस्पताल मे कराया गया भर्ती
- मेडिकल कालेज मे मरीजों की संख्या मे भारी इजाफा
- इमर्जेंसी विभाग मे लगातार आ रहे मरीज
- डाक्टरों की टीम,मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड मे
भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है।गाजीपुर मे पारा 46 डिग्री के आसपास रहने से आसमान से आग बरस रही है। स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियाँ भी बढ़ गयी है. अपनी व्यवस्थाओं और सुविधाओं से चर्चा में रहने वाला गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अब इस चुनौती को कैसे संभालेगा ये भी बड़ा सवाल है. खैर दावा है कि सभी अलर्ट मोड पर हैं.

ऐसे मे शुक्रवार को गाजीपुर मे हीट स्ट्रोक से 7 लोगो के मरने की खबर आई। पिछ्ले दो दिनों मे जिले मे हीट स्ट्रोक के शिकार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस दौरान हीट स्ट्रोक से चुनाव ड्यूटी मे लगे 5 कर्मियों की भी हालत बिगड़ी गयी जिन्हे इलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के शिकार मरीजों की भारी भीड़ मेडिकल कालेज मे आ रही है। ऐसे मे इमर्जेंसी विभाग मे लगातार हीट स्ट्रोक के शिकार मरीज आ रहे हैं। मेडिकल कालेज मे डाक्टरों की टीम और मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड मे है। इस मामले मे मेडिकल कालेज के प्रिन्सिपल ने दावा किया है कि इलाज में अभी तक किसी मरीज की मौत नही हुई है। जबकि पहले से ही मृत 7 लोग अस्पताल लाये गये थे। उन्होने अस्पताल मे हीट स्ट्रोक के मरीजों के प्रयाप्त इलाज का दावा किया है,और लोगों को भीषण गर्मी मे जरुरी एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।
अब सवाल है कि क्या प्रिंसिपल का दावा सही है? अब सही है या गलत ये या तो प्रिसिपल जानते होंगे या मृतक के परिजन. खैर अब मानवता और संवेदनाएं ख़त्म होने की खबर आम है और लाशों पर तांडव करने वाले गुमनाम हैं…
