गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।ताजा मामले के तहत माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है।मुख्तार के साले आतिफ रजा,अनवर शहजाद पर भी केस दर्ज हुआ है।गाजीपुर की सदर कोतवाली में इन सभी के खिलाफ धारा 406,420,386,506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।गाजीपुर के सैय्यदबाड़ा निवासी मसूद आलम ने ये केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने विकास कंस्ट्रक्शन में पार्टनर होने के बाद भी पैसा न देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने विकास कन्स्ट्रक्शन कम्पनी की हिस्सेदारी हड़पने का आरोप लगाया है।आरोप है कि विकास कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रमोटरों को अवैध तरीके से हटाकर मुख्तार अंसारी की पत्नी और सालों ने कम्पनी ही हड़प ली।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
मुख्तार के परिवार पर एक और एफआईआर…