दो बार बनाना पड़ा नाला, तब मंत्री कर पाए लोकार्पण; टूटी सड़क भी नहीं कराई गई ठीक

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहरई मोड़ स्थित मारुति सिटी के पास नाला और सड़क का वर्चुअल लोकार्पण किया है। विभाग को ये नाला दोबारा बनाना पड़ा है। घटिया निर्माण के चलते बीते सप्ताह ये ढह गया था। सड़क का एक हिस्सा भी धंसा हुआ है। बिना मरम्मत किए ही इसका विभाग ने लोकार्पण करवा दिया है।

कहरई मोड स्थित नाला 1.83 करोड़ रुपये से सड़क और नाले का निर्माण कराया गया था। निर्माण के 5-6 दिन बाद ही नाला ढह गया। सड़क में भी गड्ढे भी पड़ गए। क्षेत्रीय लोगों ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। ऐसे में लोकार्पण की तिथि नजदीक आने पर इसका नए सिरे से निर्माण कराया। सड़क के गड्ढा अभी ठीक नहीं कराए गए हैं।

निगम में हुआ वर्चुअल समारोह

बुधवार को नगर विकास मंत्री ने वर्चुअल तरीके से 7.26 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में 2.26 करोड़ की योजनाएं थीं, जिसमें तीन सड़क निर्माण, दो पार्क, एक प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत और एक नाला निर्माण कार्य शामिल है। कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश मौजूद रहे।

काम पहले, बाद में शिलान्यास हुआ

नगर विकास मंत्री ने नरायच में 4.375 एकड़ में जिस कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया, उसके अधिकांश काम पहले ही बिना टेंडर हो चुके हैं। 3.31 करोड़ रुपये की लागत वाले काम के बाद यहां एक हजार गोवंश आश्रय पा सकेंगे। पार्षद रवि माथुर और राकेश जैन इस मामले में पहले ही शिकायतें कर चुके हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading