पंचायत का तुगलकी फरमान: नवविवाहिता को प्रेमी संग रहने की इजाजत

रिपोर्ट: अमित कुमार


Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पंचायत ने कानून को दरकिनार करते हुए नवविवाहित महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी। हैरानी की बात यह है कि पंचायत का यह फैसला न केवल भरी सभा में लिया गया, बल्कि इस पर ग्राम प्रधान ने बाकायदा पंचनामा कर अपने लेटर पैड पर प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।



जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले ही शादी हुई इस महिला के प्रेमी संग संबंध होने की बात सामने आने पर पति ने पंचायत से अपनी पत्नी से अलग होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद गांव में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पंचायत बैठी। पंचायत में महिला और उसके प्रेमी से उनकी राय पूछी गई, जिसमें दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत ने फैसला सुनाते हुए महिला को उसके प्रेमी के साथ भेजने की इजाजत दे दी।

ग्राम प्रधान के मुताबिक, पंचायत में यही सहमति बनी कि जब दोनों पक्ष अलग-अलग नहीं रहना चाहते, तो महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने दिया जाए। इसके बाद पंचायत में मौजूद लोगों के हस्ताक्षर लेकर महिला को उसके परिजनों के साथ प्रेमी के घर विदा कर दिया गया।

घटना की तस्वीरें और पंचायत का फरमान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले ने पंचायत के अधिकारों और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के फैसले भारतीय कानून और न्याय व्यवस्था के खिलाफ हैं और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading