डीआईजी ने किया नामचीन फर्स्टक्राई डाट काम शोरूम का शुभारंभ


आजमगढ़। बच्चों के कपड़ों के विशेष तरीक के क्वालिटी के लिए सुविख्यात एशिया की नामचीन फर्स्टक्राई डाट काम के शापिंग शोरूम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष दुबे द्वारा सोमवार को फीता काटकर किया गया।
शापिंग स्टोर के प्रोपराइटर प्रत्युष डालमिया को बधाई देते हुए डीआईजी सुभाष दुबे ने कहा कि अभी तक इस कंपनी के स्टोर केवल महानगरों में ही मिलते थे लेकिन अपने आजमगढ़ में भी इस स्टोर के खुल जाने से महानगरों की तर्ज पर खास तरीके के वैरायटी के लिए अब लोगों की पहली पंसद बनेगा। इसके लिए डालमिया परिवार का प्रयास काबिलेतारिफ है।
प्रोपराइटर प्रत्युष डालमिया ने कहा कि एशिया की प्रसिद्ध कंपनी के शोरूम का शुभारंभ होने से अब विश्वस्तर के वैरायटी परक कपडों की किफायती दरों में खरीदारी करने की सुविधा आजमगढ़ वासियों को मिलेगा। इसके साथ ही श्री डालमिया ने शोरूम के माध्यम से अब क्वालिटी, वैरायटी और फैशन के विशेष मिश्रण भरे समावेश का लोगों से लाभ उठाने की बात कहीं। आगे कहा कि इस शोरूम की खासियत है कि बाजार मूल्य में ही ब्रांडेड कपड़ें लोगों तक उपलब्ध कराने के लिए कपंनी प्रयासरत है। जिसके कारण इस लाभ सभी वर्ग आसानी से उठा सकते है। इस मौके पर सौरभ डालमिया, नवल किशोर डालमिया, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, विधायक नफीस अहमद, आशुतोष रूंगटा,देवन्द्र सिह, संतोष सिंह टीपू राकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर डालमिया, राजीव डालमिया, अभिषेक खंडेलिया, शोभित, संतोष यादव, डा भक्तवत्सल, भोलानाथ जालान, अजेन्द्र राय सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading