पुलिस चौकी के पीछे तैरता रहा शव सोती रही पुलिस

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सरकी में,सोती रहीं पुलिस चौकी के पीछे तालाब में तैंरता रहा शव।आपलोगों को बतादें कि पुलिस चौकी सरकीं के ठीक पीछे सटे तालाब में सुबह एक 75 वर्षीय वृद्ध का शव तैरता देख कर गांव में सनसनी फैल गई। सूत्रों से जानकारी मिली कि त्रिभुवन राम सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे शौच करने तालाब की ओर गये तो सुखतार यादव निवासी सरकी का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया।उन्होंने चौकी के पुलिस को सूचना देने के बाद मृतक परिजन को भी सूचना दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकलवाया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहू रीता देवी ने बताई कि हमारे ससुर जी रविवार को दो बजे दिन से ही गायब थे। उनकी तलाश रात 12 बजे तक आस पास के क्षेत्रों में की गयी। सुबह कुछ लोगों ने शव को तालाब में तैरने की सूचना दिया। मृतक परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी व रंजिश नहीं थी। चौकी प्रभारी राजनारायन चौरसिया ने बताया कि मृतक कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त था। संभवतः वह शौच करने के बाद तालाब में पानी छूते समय तालाब में लुढ़क गया होगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading