आजमगढ़ में कांग्रेस ने किया माँक्स और भोजन का वितरण

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

प्रकाशनार्थ

आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह अभियान के इस चरण में आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भोजन एवं मास्क का वितरण किया गया जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के आह्वान पर आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज में अवधेश सिंह, मुरारी राय ने भोजन फूलपुर में शाहिद शादाब ने मास्क एवं भोजन मुबारकपुर में सबीहा अंसारी ने मास्क का और राम अवध यादव ने भोजन तथा रोडवेज पर हवलदार सिंह ने भोजन का वितरण किया !
सेवा सत्याग्रह अभियान के इस चरण में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सेवा सत्याग्रह अभियान के माध्यम से पूरे आजमगढ़ जनपद में आजमगढ़ के 20 हजार जरूरतमंदों को भोजन एवं मास्क उपलब्ध कराया गया !
गरीब मजदूर जो हजारों किलोमीटर पैदल चलकर भूखे प्यासे अपने घरों को लौट रहे थे उन मजदूरों के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार ने बर्बरता किया जगह जगह उन पर लाठीचार्ज किया गया जिस की पीड़ा को कांग्रेस पार्टी ने समझा और उनकी मदद करना अपना कर्तव्य समझा जो तानाशाह सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है जिस कारण मजदूरों की लगातार मदद करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उत्तर प्रदेश की गरीब मजदूर विरोधी सरकार ने गिरफ्तार कर तानाशाही का परिचय दिया है कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं जनसेवा कांग्रेस के खून में है और जन सेवा करते रहेंगे कांग्रेसियों ने एक स्वर से प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग की!
आज के सेवा सत्याग्रह अभियान में मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी ,मोहम्मद आज़मी, बृजेश नंदन पांडेय, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव,सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर आरिफ, मुन्नू यादव,ओमकार पांडे, शीला भारती,मुन्नू मौर्य, अजीत राय, सतीश पांडे, आशुतोष रजत,नजम शमीम, विवेक राय, अब्दुल रहमान, रवि शंकर पांडे,अंशुमाली राय,राम नगीना मौर्य, अमरजीत यादव, प्रदीप यादव ,शुभम पांडे, सीमा भारती,अजीज इमाम,धर्मेंद्र यादव, प्रिंस सिंह राजपूत आदि लोग सम्मिलित रहे !

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading