आज़मगढ़ नगर पंचायत में बिना मास्क लगाए लोगों पर हुई धारा 188 की कार्रवाई

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया में उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर दिनेश मिश्रा,व क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे द्वारा मय फोर्स के साथ पूरे नगर पंचायत में भ्रमण कर लाक डाउन के दौरान बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की गई ।साथ ही साथ मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के लोगों पर भी कार्यवाही की गई ।पूरे नगर पंचायत में दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त था वहीं लोगों को बताया गया कि घर से बाहर बहुत जरूरी हो तभी निकले अन्यथा अपने घरों में ही रहे सामाजिक दूरी का पालन करे ,दुकानदार माश्क का प्रयोग करे तथा बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर शीतला पांडे ने बताया कि बिना मास्क लगाए लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। तथा जो लोग वाहन से चल रहे हैं और हेलमेट नहीं लगाए हैं उस पर भी चालान किया जा रहा है। मोटरसाइकिल पर केवल पीछे महिला को ही बिठा सकते हैं पुरुष नहीं बैठेगा ।पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही है और लाक डाउन के दौरान आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी।

बाइट – शीतला प्रसाद पांडे क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading