कोरोना फाइट में लगे पुलिस कर्मियों का किया गया सम्मान, बांटा गया मास्क।
संवाददाता शैलेंद्र शर्मा
सगड़ी तहसील के महराजगंज में कोरोना फाइट में लगे थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय और थाने में तैनात पुलिसकर्मीयों को मास्क गमछा देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थानाध्यक्ष के माध्यम से मास्क का वितरण भी किया गया।
इस दौरान बजरंगी विश्वकर्मा ने कहा कि- इस करोना महामारी की लडा़ई मे जिस तरह से पुलिस पूरी मेहनत से दिन रात एक करके अपनी जान की बाजी लगाकर जनता को सुरक्षा प्रदान कर रही है, तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम लोग नियमों का पालन करें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और घर मे रहें।हम इनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील की।
इस मौके पर सच्चिदानंद सिहं सच्चा मण्डल अध्यक्ष महाराजगंज, कुन्दन तिवारी, बजरंगी विश्वकर्मा राष्ट्रीय नरायाणी सेना ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अतुल तिवारी बाक्सरभाई, डाक्टर राजेश तिवारी हनुमान सेठ रिशु राडी,विवेक राजभर,पुजारी राजभर,रामाकान्त यादव,शौर्य सिहं कौशिक,अगंद यादव सुनील यादव जवाहिर मौर्या आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।