अयोध्या में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एसबीआई के एक ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में कूदने से पहले मैनेजर ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर लोकेशन भेजी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब उन्होंने नदी में छलांग लगाई, उस समय उनकी पीठ पर बैग भी था। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
आठ घंटे बाद बरामद हुआ शव:
लगभग आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रामबाबू सोनी उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। वह (Gonda) जिले के (Mankapur) के निवासी थे और (Bahraich) में (State Bank of India) में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी को भेजी थी लोकेशन:
पुलिस जांच में सामने आया है कि नदी में कूदने से पहले रामबाबू सोनी ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर अपनी लोकेशन भेजी थी। इसके बाद उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें नदी में कूदते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया गया।
दवा लेने की बात कहकर निकले थे घर से:
( Ayodhya ) कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार, रामबाबू 31 दिसंबर की सुबह दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। वह नाका बाईपास अयोध्या-फैजाबाद की ओर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह गोरखपुर हाईवे पर पुल के पास पहुंचे, जहां उन्होंने घरवालों से फोन पर बात की और वहीं से पत्नी को अपनी लोकेशन भेजी।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना:
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही रामबाबू ने पुल से सरयू नदी में छलांग लगाई, आसपास मौजूद लोगों ने यह दृश्य देख लिया। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे शव बरामद हो सका।
बैग में मिले कागजात और दवाएं:
पुलिस के अनुसार, रामबाबू सोनी जूते-मोजे पहने हुए और पीठ पर बैग लादकर नदी में कूदे थे। उनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बैग के अंदर दवाएं और कुछ कागजात मिले हैं, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सकी। पुलिस ने इसके बाद परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे देर रात अयोध्या पहुंच गए।
डिप्रेशन की जताई जा रही आशंका:
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।
परिजनों में पसरा मातम:
रामबाबू सोनी के छोटे भाई ओम बाबू सोनी ने बताया कि रामबाबू को लंबे समय से सिरदर्द की समस्या थी और वह नियमित रूप से दवाएं लेते थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी गृहिणी हैं। उनकी दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी ओजस्वी 13 वर्ष की और छोटी बेटी अन्वी 10 वर्ष की है। बुधवार को घर से निकलने के बाद उन्होंने परिवार से बात की थी, लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया। रात में पुलिस से सूचना मिली कि उन्होंने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी।
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।
#Ayodhya #SBI #Suicide #SaryuRiver #PoliceAction

