घर परिवार व समाज की सुख शान्ति के लिए शाहमऊ,सोनी परिवार ने किया हवन पूजन
संवाददाता वीरेन्द्र सिंह
अमेठी। जनपद के तहसील तिलोई के अंतर्गत शाहमऊ कस्बे में प्रमोद सोनी के आवास पर सोमवार को घर परिवार समाज की सुख शान्ति के लिए हवन पूजन कराया गया , जिसके बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया , जिसमे भक्तों ने बड़े ही आनंद के साथ प्रसाद ग्रहण किया । हवन पूजन के समय समस्त भक्त गण सोनी परिवार मौके पर उपस्थित संतो ने बताया कि इससे सुख शान्ति की प्राप्ति होती है तथा पूजा पाठ आदि करने से व्यक्ति की मनोदशा भ्रमित नही होती है वह एकाग्रचित्त होकर अपने कार्य को सुचारू रूप से करता है , वही मौके पर मौजूद धर्म गुरुओं का मानना है कि इस तरह के कार्य करने से हम सभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को भी मात दे सकते है उन्होंने बताया कि जिस तरह कोरोना ने विदेशों में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है उसको देखते हुए भारत की स्थिति बहुत बेहतर है तथा विदेशो की अपेक्षा भारत मे रिकवरी दर बहुत तेजी से बढ़ रही है , इसका एक मात्र कारण यही है कि यहां की जलवायु बहुत ही स्वक्ष व सुंदर है । पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न करने का श्रेय बहुत कम उम्र में अच्छा ज्ञान रखने वाले पडित प्रमोद ओझा व पंडित श्यामलाल पान्डे वरिष्ठ क्षेत्रीय पडित ओमी महाराज तिवारी को जाता है । मौके पर भक्तो की संख्या में महिला पुरूष बच्चे श्रद्धालु गण मौजूद रहे ।