योगी सरकार के 8 साल, इससे बड़ा छल नहीं : अजय राय

लखनऊ | योगी सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार प्रदेश भर में तीन दिवसीय 25 से 27 मार्च तक भव्य आयोजन करने जा रही है। सभी जिलों में ‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ थीम पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड पेश करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्‍होंने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश देश के व‍िकास को नई द‍िशा दे रहा है।

वहीँ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर कहा कि “अगर सरकार कह रही है कि 8 साल बेमिसाल, तो मैं समझता हूं कि इस प्रदेश की जनता के साथ इससे बड़ा छल नहीं हो सकता। प्रदेश के अंदर हाहाकार मचा है जिसमें अत्याचार, अन्याय, जंगलराज और पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं…”

देखें विडियो :

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading