संवादाता : हसीन अंसारी
गाजीपुर | भारतीय गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमंत विष्णु दत्त महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री ज़ीशान चौहान, प्रदेश महामंत्री मिसाल मेंहदी की सहमति से सैय्यद अंसर वक़ार आब्दी को ग़ाज़ीपुर जनपद का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है.
सैय्यद अंसर बक़ार आब्दी को क्षेत्रवासियों ने मुबारकबाद एवं बधाइयां दी, भारतीय गौरक्षा वाहनी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष अंसर वक़ार आब्दी ने कहा “मैं अपने पद को पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाऊंगा, भारतीय गौरक्षा वाहनी संगठन को मज़बूत बनाउंगा सुचारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन में जोड़ने का कार्य तथा संगठन सिद्धांतों नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा.”


