गाजीपुर : सैदपुर में 12 स्कूल प्रमुखों की हुई बैठक , लिए गये अहम फैसले

सैदपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बीते कई माह से बंद स्कूलों के चलते प्रभावित हो रही बच्चों की शिक्षा को सुचारू करने व फीस संबंधी चर्चाओं के लिए क्षेत्र के बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में क्षेत्र के 12 प्रमुख स्कूलों की बैठक हुई।

प्रमुख बातें :

  • नहीं होगी स्कूल फीस में वृद्धि 
  • पुराने दर पर ही होंगे नए प्रवेश 
  • कई महीनों की एक साथ नहीं ली जाएगी फीस 

जिसमें आपसी विचारों के बाद उचित निर्णय लिए गए। बैठक में वेद के प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि लाॅक डाउन के चलते अभिभावकों को समस्या न हो, ऐसे में किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि नहीं होगी और पुराने दरों पर नए बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा और स्कूल वाहनों के चलने तक यात्रा यानी ट्रांसपोर्टेशन चार्ज भी नहीं लिए जाएंगे। बताया कि इस अवधि में साल, छह व तीन माह की बजाय सभी बच्चों की हर माह मासिक फीस ली जाएगी। उसमें छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि कोई भी स्कूल बिना टीसी, बिना मार्कशीट व बिना फीस पेमेंट डिटेल के अपने यहां प्रवेश नहीं लेगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर बाधित न हो। इसके लिए सभी स्कूल लगातार आॅनलाइन कक्षाएं चलाएंगे और जहां पर इंटरनेट या मोबाइल की समुचित व्यवस्था नहीं होगी। ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए अन्य उपाय किए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें बाहर जाने से रोका जाएगा। कहा कि शासन के आदेशानुसार हम काम कर रहे हैं और इस महामारी में हम पूरी तरह से अभिभावकों के साथ खड़े हैं।

इस मौके पर मेजबान वेद इंटरनेशनल स्कूल के पंकज श्रीवास्तव के अलावा डहरा कलां स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल व सैदपुर के ज्ञान भारती हाई स्कूल के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल, आरएन पब्लिक स्कूल के इंगलेश गिरि, आरजेपी स्कूल के एसएन कैसर, सनबीम वल्र्ड स्कूल के अजय सिंह, एसएसए स्कूल के जलालुद्दीन, आरएसपी स्कूल के चित्रसेन मिश्र, नंदगंज के सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के गोरखनाथ यादव, रेनबो माडर्न स्कूल के अरूण जायसवाल, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के हीरालाल सिंह यादव व होली क्राॅस स्कूल के अरविंद पांडेय मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading