सेवराई। नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड भारत सरकार एवं आयुष संकाय बी एच यू के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जमानिया विधायक सुनीता सिंह के कार्यालय परिसर में गिलोय के पौधे का निःशुल्क वितरण एव इसके लाभ से संबंधित परिचर्चा की गई ।
गिलोय के लाभ के बारे में जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि गिलोय एक औषधीय पौधा है। इसके सेवन से शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आज इस कोरोना महामारी के दौर में गिलोय का सेवन अत्यंत जरूरी हो गया है। अगर लोग पाश्चात्य शैली को त्याग कर भारतीय शैली और आयुर्वेद को अपनाए तो वे बीमारी रहित और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।
औषधीय किसान रंग बहादुर सिंह ने गिलोय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गिलोय को गुरुच या अमृता भी कहा जाता है। गिलोय के सेवन से मधुमेह,रक्तचाप, डेंगू,सर्दी ,जुखाम,बुखार सहित कई बीमारियां ठीक हो जाती है। अगर दिनचर्या में इसका सेवन नियमित कर लिया जाय तो कई प्रकार की बीमारियां आपको छू भी नही सकेंगी। आज भारत सरकार और आयुष मंत्रालय कोरोना जैसी वायरस से लड़ने में गिलोय का सेवन अहम माना जा रहा है। सरकार द्वारा गिलोय का पौधा देश के हर नागरिक के पास पहुचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अवसर पर मिशन गिलोय बी एच यू के जिला कोआर्डिनेटर सूर्य कुमार सिंह,मनीष सिंह,बिट्टू बागी,चंदन उपाध्याय, सुजीत सिंह, संतोष सिंह, शिवानंद उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।