गाजीपुर :कांग्रेस कमेटी ने कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दिया श्रधांजलि

गाजीपुर | शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के तत्वावधान में एक श्रंद्धांजलि सभा आयोजित की गई. जिसमें कानपुर में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला में डीएसपी और बिठूर थाना प्रभारी समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए. उन्ही शहीदों को श्रंद्धांजलि दिया गया।

शहर कांग्रेस कार्यालय कचहरी रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दो मिनट का मौन रखा व भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और प्रदेश की योगी सरकार से यह मांग की गई कि ऐसे दुःसाहसी अपराधियों को, जो जहाँ भी छिपे हो उन सभी को खोज कर गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

श्रंद्धांजलि देने वालों में हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष कुमार राय,अनुराग पाण्डेय,शक्ति आनंद,शुशील वर्मा,अवधेश साहू,ज़ियाउल हशन,रोहन सिंह,श्याम सुंदर मोदनवाल,सूर्य प्रकाश गुप्ता,दीपू चौहान, गौरव गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता,हर्ष सिंह,सत्यार्थ स्वामी,शंकर राजभर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading