गाजीपुर : शराब के दुकान के सेल्समैन की हुई धारदार हथियार से हत्याकी आशंका

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायमुरादअली गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सेल्स मैन काे बदमाशों ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गये। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिला के विद्यावती नगर थाना अंतर्गत बमौरा गांव का रहने वाला कन्हैया सिंह (26) पुत्र अनिल सिंह सरायमुरादअली गांव में सरकारी देशी शराब की दुकान में सेल्स मैन कि नौकरी करता था वही साथ मे जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना अंतर्गत बेलथरा गांव निवासी साथी सैल्समैन दिनेश भी नौकरी करता था।

दिनेश ने बताया कि गुरूवार कि सुबह करीब 5 बजे कन्हैया के साथ वह ताड़ीघाट राजवाहा कि किनारे टहलने गया था। जहां से कन्हैया अकेले वापस दुकान पर चला गया। वही चाय की दुकान संचालक शशीकांत ने बताया कि कन्हैया ने चाय बनाने के लिए कहा और जैसे ही वह दुकान से बाहर खुले में पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने कन्हैया के गले पर धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जिस पर वह घबरा गया और घटना की सूचना मृतक से साथी सेल्स मैन दिनेश को देकर दुकान बंद कर दिया। जिस पर दिनेश ने दिलदारनगर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्स मैन की नौकरी कर रहे मृतक के चचेरे भाई अभिमन्यु सिंह को भी घटना की सूचना दिया। वही कुछ लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

वही घटना की सूचना पर एसपीआरए ने मौका मुआयना किया और जल्द मामले की खुलासा करने का निर्देश दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है घटना किस कारण और क्यो हुई है इस मामले की जांच की जा रही है। सीओ सुरेश शर्मा ने बाताया कि घटना के समय मौजूद चाय कि दुकान संचालक शशीकांत एंव एक अन्य को पूछताछ के लिए बैठाया गया है। मामले में तहरीर मिल चुकी है कार्रवाई की जा रही है।

चचेरे भाई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मृतक कन्हैया माता पिता का इकलौता पुत्र था। जो करीब एक वर्ष से इस दुकान पर सेल्समैन की नाैकरी कर रहा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

घटना की सूचना पाकर अनुज्ञापी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि कुछ दिनों पूर्व हुई घटना की जिक्र करते हुए मौत की वजह एक जिला पंचायत सदस्य को बताया। ज्ञात हो कि इस जिला पंचायत सदस्य पर पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading