गाजीपुर : सपा ने ईंधन गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर जताया रोष

गाजीपुर | गुरूवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर बैठक कर ईंधन गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर रोष जताया तथा तत्काल बढ़े दामो को वापस लेने की मांग किया ।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने घरेलू ईंधन गैस सिलेंडर और व्यवसायिक गैस सिलेंडर में तीन रूपए बढ़ाए जाने पर एतराज़ जताते हुए कहा कि अभी जून के महीने में ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 46रूपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 110रूपये की बढ़ोत्तरी केन्द्र सरकार ने की थी, अब पुनः गैस सिलेंडर के दामों में 3रूपये बढ़ोतरी कर सरकार जनता को परेशान में ढकेल रही है । कोरोना महामारी के दौर में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार जनता का खुन निचोड़ने में लगी है , महामारी के इस दौर में जब दुनिया की सरकारें अपनी जनता के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है , हमारे देश की मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रही है ।यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है । जनता के बुनियादी सवालों से मोदी-योगी सरकार का कुछ लेना-देना नहीं है ।देश को मंहगाई से निजात दिलाने का वादा करने वाली मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा,निजामुद्दीन खां , अशोक बिन्द,, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा सदानंद यादव,सच्चेलाल यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव,रामयश यादव, आत्मा यादव,मिसरू भाई,जुम्मन खा,नन्हे, आदि उपस्थित थे ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading