संवादाता : सऊद अंसारी
गाजीपुर | बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अतीक अहमद राईनी के नेतृत्व में मुस्तफाबाद वॉलीबॉल मैदान में बेरोजगारी के अंधेरे को मिटाने के लिए बेरोजगार नौजवानों के समर्थन में रात 9 बजे 9 मिनट तक दिया जलाया गया.
अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अतीक अहमद राईनी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सबको ठगने का काम किया है जहां हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी आज रोजगार देने की बात तो दूर है रोजगार छीनने की बात आ गई है. साथ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ दो व्यक्ति को पूरे देश की बागडोर बेचने का काम कर रही है, मैं इस निजी करण का पूर्ण रूप से विरोध करता हूं और करता रहूंगा. आज प्रदेश का नौजवान बीजेपी की सरकार के करोना इलाज के बहाने से राजनीति का मैदान सजाया गया, इस राजनीति को नौजवान भली-भांति जान गया है और अपने रोजगार के लिए आज नौजवान रोड पर अपने हक की लड़ाई के लिए तैयार है.
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सफीउल्लाह खान नगर अध्यक्ष अबूदोजाना मन्नू अंसारी ,जिलानी ,अरमान बाबू ,शालू , जऐद, जावेद वाहिद ,शाहिद ,परवेज ,रईस आदि काफी लोग शामिल थे