ग़ाज़ीपुर: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, कई थानाध्यक्षो का हुआ तबादला

गाजीपुर। बीते दिनों लगातार पुलिस व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, वहीँ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पुलिस अधिकारीयों को संबोधित कर रहे हैं. वैसे गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के नेत्रित्व में जनपद में अपराधियों पर अंकुश भी लगा है.

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह ने कानून व्यवस्था और जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के तमाम थानाध्यक्षों को इधर उधर स्थानांतरित किया है। आपको बताते चलें कि स्थानांतरण आदेश के अनुसार रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह को नगसर थाना इंचार्ज बनाया गया है जबकि मरदह थानाध्यक्ष शरत चन्द्र त्रिपाठी को विवेचना सेल, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुहवल कमलेश पाल को प्रभारी निरीक्षक मरदह, भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव को डीसीआरबी प्रभारी, थानाध्यक्ष शादियाबाद संजय वर्मा को विवेचना सेल, पुलिस लाइन से शिव प्रताप वर्मा को शादियाबाद थाना इंचार्ज, प्रभारी डीसीआरबी कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, पुलिस लाइन से शैलेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष भांवरकोल, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्य प्रकाश सिंह को रेवतीपुर थाना इंचार्ज एवं थानाध्यक्ष नगसर सतेंद्र भाई पटेल को एसपी पीआरओ तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading