जरुरत मंदों की स्थिति सामान्य करने में अग्रसर है मिश्र जी रसोईं

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर |बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत/धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि “धन्य हैं श्रमदान करने वाले वे लोग जो रोजी-रोजगार खुलने के बावजूद अपने काम पर लौटने के बजाय आज भी जरूरतमंदो की सेवा करने हेतु जनसहयोग से स्थापित रसोई में लगातार अपने श्रम से योगदान दे रहे हैं, भोजन वितरण कार्यक्रम के आज 66वें दिन समाज के अंतिम जरूरतमंद की सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ रसोई में अब भी भोजन तैयार करने का काम कर रहे नगर के मिश्रबाजार में छोला- भटूरा ठेलिया के रोजगार से जुड़े हलवाई साथी राजू गुप्ता, लाल दरवाजा क्षेत्र में सत्तु-बाटी का कारोबार संचालित करने वाले साथी अनिल कश्यप एवं शहर के नामचीन युवा हलवाई पप्पू चौधरी सहित भोजनालय में श्रमदान कर रही महिला सहयोगियों के जज्बे को सलाम करते हुए.”

उल्लेखनीय है कि तेजी से सामान्य हो रहे हालात के फलस्वरूप रसोई से भोजन प्राप्त कर रहे जरूरतमंद परिवारों द्वारा भोजन वितरण हेतु तैयार सूची से अपना नाम वापस लिए जाने का क्रम अनवरत जारी है, बुधवार को रसोई से वितरित किए गए कुल 500 पैकेट सत्तु-बाटी के लिए सहयोग करने वाले दानवीरों के क्रम में दानदाता पूर्व पुस्तकालय मंत्री स्वामी सहजानंद शिवम उपाध्याय, छात्र नेता पीजी कॉलेज अभिषेक पाण्डेय एवं रौजा निवासी अभिषेक द्विवेदी के कार्य को अनुकरणीय बताते हुए विजय मिश्र ने सबके प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए भोजन वितरण कार्य में लगे अपने वालंटियर्स पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय,रोहित गुप्ता,अवधेश गुप्ता,मयंक तिवारी,दीपक वर्मा, गोपाल जी वर्मा, सौरभ तिवारी, राज सैंनी,विक्की यादव,रामबाबू वर्मा,रामनिवास कुशवाहा,राहुल वर्मा,बबलू यादव,चंदन वर्मा,बृजेश गुप्ता,कमलेश वर्मा,सहित सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading