प्रवासी मजदूरों को लगातार 13 दिनों से मिल रहा है “मोदी लंच”

संवादाता : सऊद अंसारी

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा रौजा तिराहे पर विगत 13 दिनों से अनवरत मोदी लंच का वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्व मे हो रहा है ।

बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को लगातार भोजन उपलब्ध करा रहे विनोद अग्रवाल ने कहा कि “भूख,प्यास से कोई विचलित न हो यह हर सक्षम मानव के सोच मे होने से समाज मे विश्वास तथा पारस्परिक संबधों को मजबूती मिलेगी।”

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,रासबिहारी राय,विनोद कुशवाहा, हेमंत कुमार त्रिपाठी,अजय कुशवाहा, नन्दू राम,सुनील यादव, लाले यादव,छोटू बिंद एवं शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading