किसान बिल आंदोलन को लेकर विपक्षियों पर जमकर बरसे पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ हरेंद्र सिंह।

आजमगढ़ जिस तरह से किसान बिल को लेकर आंदोलन किया जा रहा है उस आंदोलन को आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने एक सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि विपक्षियों की एक सोची समझी चाल है और किसानों को गुमराह कर इस तरह से आंदोलन कराया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष और संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह ने किसान बिल को लेकर हो रहे आंदोलन पर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि यह विपक्षियों की एक सोची समझी चाल है और भोले-भाले किसानों को गुमराह कर आंदोलन कराया जा रहा है। जबकि किसान बिल में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसानों का कोई नुकसान हो सके किसान बिल को समझने की बात है किसान इसे समझे कि आखिर किसान बिल है क्या या किसी राजनैतिक दबाव में ना आए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि कुछ राजनीतिक लोगों का मंडियों पर कब्जा होता है। इस बिल के पारित होने से उस मंडियों से उनका कब्जा हट जाएगा उसी को लेकर लोग घबरा गए हैं और किसानों को उकसा कर इस तरह से आंदोलन करवा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि विपक्षियों का निशाना यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी हैं वह उन्हें हराना चाहते हैं। जबकि यह बिल पास होने से किसानों का ही लाभ है इससे बिचौलियों का खेल खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading