सैय्यद फैज़ान अख़्तर नगर पालिका ज़मानियाँ,स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बने।

सैय्यद फैज़ान अख़्तर स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर

ग़ाज़ीपुर जनपद के  ज़मानियाँ नगर पालिका परिषद के द्वारा  चयनित स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर

राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय  उत्तर प्रदेश के द्वारा निकाय में (वोकल फॉर लोकल)ब्राण्ड अम्बेसडर पर चयन के लिये सैय्यद फैज़ान अख़्तर के नाम को  नगर पालिका परिषद ज़मानियाँ अध्यक्ष,के द्वारा नामित किया गया।

यह चयन सैय्यद फैज़ान अख़्तर को ज़मानियाँ नगर में किये जा रहे समाज सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता हेतु स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 ज़मानियाँ के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए बनाया गया।

सैय्यद फैज़ान अख़्तर ने कहा कि ज़मानियाँ तो पहले से ही स्वच्छ है,लेकिन अब सभी नगर वासियों को ज़मानियाँ को स्वच्छता में पहले नम्बर पर लाना है।हम नगर वासियों से निवेदन करेंगे कि ज़मानियाँ को स्वच्छता में प्रथम स्थान लाने में सहयोग करें।

अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने विश्वास जताया कि ज़मानियाँ नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर के पद पर सैय्यद फैज़ान का नियुक्ति, नगर के स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading