मौलाना सलाहुद्दीन साहब के जनाज़े मे उमड़ा भीड़, सुपुर्द ए ख़ाक।

मौलाना सलाहुद्दीन साहब के जनाजे में जनसैलाब
ग़ाज़ीपुर जनपद के ज़मानियाँ कस्बा दुरहिया स्थित मदरसा क़ासिमुल उलूम के संस्थापक मौलाना सलाहुद्दीन साहब की कल मगरिब बाद इंतेक़ाल हो गया था।आज शुक्रवार को जुमा बाद उनके दुरहिया स्थित मदरसा के अहाते में जनाज़े की नमाज उनके लड़के मौलाना हुसैन साहब ने पढ़ाई,जनाज़े के नमाज़ में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
अहाते के कैम्पस में उन्हें सिपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया ।
मौलाना साहब का पैतृक गाँव देवईथा से भी सैकड़ों के संख्या में लोग आये।
जनाज़े में मोहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अन्सारी, ज़मानियाँ के विधायक पुत्र रितेश सिंह,नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी रह चुके रहमतुल्लाह उर्फ बाबू भाई, सारा ग्रुप के चेयरमैन फैज़ान अख़्तर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर यादव, बेचन खान,तथा तमाम नगर पालिका के सभासद उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading