सरकारी अस्पताल हुआ बेहाल,मरीज़ कहाँ जाए अस्पताल?

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी डॉक्टर मिले अनुपस्थित,मरीज परेशान ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर बृहस्पतिवार के दिन कोई भी डॉक्टर नही रहें सारे बिना सूचना के अनुपस्थित रहें और भीषण गर्मी में मरीजों का बुरा हाल रहा लोग परेशान रहें।
उपस्थिति रजिस्टर देखने से तो यह लग रहा है कि डॉक्टर पवन कुमार अग्रवाल हफ्तों से अनुपस्थित हैं और डॉक्टर प्रियदर्शिनी भी कई दिनों से अनुपस्थित चल रहीं है,डॉक्टर आनन्द कुमार भी आज अनुपस्थित रहें।
सूचना मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रविंजन ने जाकर मौके पर मरीजों को संभाला।
स्वास्थ्य केंद्र का तो ये हाल की वह खुद ही बीमार है,अक्सर बरूईन स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर या तो गायब रहतें है या उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं।स्वास्थ्य के लिहाज से जमानिया क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है चिकित्सा के क्षेत्र में काफी खस्ता हालत है,और डॉक्टर लाखों ₹.सैलरी पाते हैं लेकिन कर्तब्य के नाम पर गायब रहते हैं क्या ये भगवान के दूसरा रूप का पालन कर रहें।
स्वास्थ्य केन्द्र बरूईन के तरह बहुत स्वास्थ्य केन्द्र है या तो डॉक्टर ही नही है और हैं भी तो जाते नहीं हैं वह राजनीति गोटी फिट किये हैं सी एम ओ या जिला अधिकारी का डर नहीं है।
योगी जी की सरकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अधिकारी ऐसे गैर जिम्मेदार डॉक्टरों पर कब नकेल कसेंगें यह एक यक्ष प्रश्न है??

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading