वरिष्ठ पत्रकार शम्भू नाथ भट्ट की 104 वर्ष की अवस्था मे निधन,पत्रकारिता जगत में शोक।

वरिष्ठ पत्रकार शम्भू नाथ भट्ट का 104 वर्ष की अवस्था में हुआ, निधन से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक

गाजीपुर। गांधीवादी विचार धारा के पोषक जनपद के वयोवृद्ध पत्रकार शंभू नाथ भट्ट का कल लंबी अस्वस्थता के बाद 104 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
वे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताजपुर डेहमा के भटवलिया के निवासी थे। परतंत्र भारत में वे अपने किशोरावस्था में ही पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ गये थे और उसी उम्र में ब्रितानी हुकूमत से छिपकर लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाया करते थे। उस कार्य में पकड़े जाने पर कई बार बेंतों की मार भी खानी पड़ी थी।
स्वतंत्रता के बाद उन्होंने रेलवे में नौकरी की और सेवानिवृत के बाद फिर पत्रकारिता से जुड़ गये। उन्होंने अपनी पत्रकारिता आज अखबार से शुरू किया औल फिर दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा आदि को भी अपनी सेवाएं दी। वे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में थे और महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक भी रहे।
नववर्ष के पहले ही दिन शनिवार को सुबह लगभग दस बजे हुई उनकी मौत से परिवार सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक छा गया। वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें पत्रकारिता जगत का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी भरपाई सम्भव नहीं हो सकती। लोगों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा को शान्ति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करनेवालों में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, महा ग्रापए प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम, राजेन्द्र प्रसाद,महा ग्रापए प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रजीत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, निरज यादव, बेलाल अहमद, रविन्द्र सिंह यादव, सत्यानन्द उपाध्याय, सन्तोष कुमार वर्मा, इसरार उर्फ राजू राईनी कमलेश यादव, शिव प्रकाश पाण्डे, सुनील दुबे, रमेश, पवन मिश्रा, चंदन, नसीम खाँ, चून्नु एवम महा ग्रापए जिला अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, शिवप्रकाश पाण्डेय, रमेश सोनी, कमलेश यादव, उग्रशेन सिंह आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading