दीवाली पर बच्चों ने बनाया घरौंदा, दीप जलाकर सजाया

अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया।जहाँ लोग अपने घरों की साफ सफाई कर विद्युत झालरों,दियों एवं मोमबत्तियों से सजाया वहीं दीपावली को लेकर छोटे बच्चों काफी उत्साह देखने को मिला।बच्चे अपने घरों या छतों पर मकान का मॉडल बनाकर उसकी पेंटिंग, कैंडिल,दीप एवं बिजली के झालरों से सजाने में सुबह से ही लगे रहे। साथ ही इनके द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली बरबस सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।रात में बच्चों ने जमकर पटाखे एवं फुलझड़ियों का मज़ा लिया।इसके साथ लोग लक्ष्मी एवं गणेश की मूर्तियों को अपने घर स्थापित कर विधिवत पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।इस दौरान बाजारों में काफी चहल पहल दिखी।मिठाई,पटाखे एवं मूर्तियों की दुकानों पर लोगो ने जमकर खरीदारी की।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading