जब बदमाशो ने झोंकी थाना प्रभारी पर गोलियां…

गाजीपुर। जनपद की पुलिस की बहादुरी ने एक बार फिर आम जनमानस का पुलिस के ऊपर भरोसा मजबूत कर दिया है। 12 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई में पीड़ित को अब राहत महसूस हो रही होगी।

घटना बुधवार की सुबह की है। नंदगंज थाना क्षेत्र के तलवल के पास जनसेवा केंद्र के संचालक से बाइक सवार तीन उचक्कों ने 1 लाख 80 हजार लेकर वारदात को अंजाम को दिया था। एसपी के तल्ख तेवर के चलते एसओ बदमाशों की तलाश में जुट गए थे। इसी क्रम में देर शाम नंदगंज एसओ कुसुम्ही कला के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। पुलिस बाइक सवारों का पीछा करने लगी। सदर कोतवाली क्षेत्र के जंजीरपुर के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग किया। दो गोलियां नंदगंज थाना प्रभारी के सीने पर आकर लगी गरीमत यह है कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहना हुआ था गोलियां बुलेट प्रूफ जैकेट में फस गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गए। देखिए पूरी रिपोर्ट:

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading