ज़मानिया के युवा समाजवादी कार्यकर्ता मिले अखिलेश से,दिए जीत का मंत्र

गाजीपुर। जमानियां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने जमानियां नगर पालिका के सभासद व सपा मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से पूरे जोश के साथ लग जाओ तथा प्रदेश में समाजवादियों की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाओ। क्यो की इस सरकार ने सभी वर्गों का बहुत नुकसान किया है।जितना पिछली सपा सरकार ने कार्य किया है उतना आज तक किसी भी सरकार ने काम नही किया है।वही उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति एक होगी तभी बदलाव सम्भव हो सकता है। पिछले विकाश कार्यो को जनजन तक पहुचाओ और सपा की सरकार बनाओ तभी सबका हित होगा। इस दौरान प्रमोद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी ने विधानसभा, बूथ, सेक्टर व वोटर लिस्ट आदि की विधिवत जानकारी ली और कहा कि आने वाला कल आपका ही होगा। सपा युवा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर काफी गदगद दिखे। उक्त मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमरीश यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खाँ सद्दाम, संजीत कुशवाहा, अभिषेक यादव, प्रभुनाथ, राकेश कुमार, बबलू यादव, गोलू यादव, बबलू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading