उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के ग़ाज़ीपुर के जिला चेयरमैन सैफ सिद्दीकी ने योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर योगी और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।कहा कि योगी सरकार के चार साल नहीं पूरे हुए हैं बल्कि क़ानून के राज के ख़त्म होने का चार साल पूरा हुआ है।सैफ सिद्दीकी ने कहा कि, इन चार सालों में प्रदेश का कमजोर तबका, मुसलमान तबका सरकार से लड़ने वाले विपक्ष की तलाश कर रहा था |और इस तलाश में समाजवादी पार्टी जो आंकड़ो के लिहाज से विपक्ष की पहली बड़ी पार्टी है और आंकड़ो के लिहाज से दूसरी बड़ी पार्टी बसपा पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है| सिर्फ कांग्रेस की प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पिछले चार सालों से कमजोर तबकों सहित मुसलमानों के सवालो पर संघर्ष कर रही है।
योगी सरकार के चार साल,जनता बेहाल,सरकार सिर्फ विज्ञापन के सहारे..