रिपोर्ट:-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। जिले के जिलाधिकारी कार्यालय पर नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन पारसनाथ सोनकर के समर्थन में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इन लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है और मांग की है कि जो भी आरोप चेयरमैन के ऊपर लगे हैं वह एक साजिश के तहत है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
आपको बता दें कि अजमतगढ़ के चेयरमैन के ऊपर डस्टबिन में घोटाला करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद उनके समर्थन में उतरे लोगों ने इस पूरे मामले के जांच की मांग की है वहीं एसडीएम सदर गौरव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी सत्य होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट:-अंसुमान सिंह
