बिजली विभाग की रडार पर रज़देपुर, 25 नपे

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

गाज़ीपुर। शनिवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर विजिलेंस प्रभारी एके सिंह व सहायक अभियंता शिवम राय के नेतृत्व में मोहल्ला रजदेपुर,चंदन शहिद,मुस्तफाबाद,जुड़न शहीद,नुरूदीनपुरा,वेदपुरवा में मॉर्निंग रेड किया गया। जिसमें कुल 80 घरों को चेक किया गया। जिस पर 10 लोगों ने डायरेक्ट विद्युत चोरी करते हुए पाए गए जो धारा135 में मुकदमा तथा 15 लोगों पर 138b में मुकदमा दर्ज किया गया। जो लोग बकाया पर बिना बिल जमा किये बगैर लाइन जोड़कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए है।

वही इंस्पेक्टर एके0 सिंह व एसडीओ शिवम राय ने आम जनता से अपील किया कि सरकार द्वारा औद्योगिक एव कमर्शियल के बिलों पर 100% सरचार्ज माफी की योजना लागू है जिसका अंतिम अवधि 31 जनवरी तक ही है जिसमे आपलोग जल्द से जल्द बकायेदार उपभोक्ता अपना अपना पंजीयन नजदीकी खण्ड व उपखण्ड कार्यालय में जाकर करा लें और छूट का लाभ लेते हुवे अपना बिल जमा कर दे एव जिसका जिसका बिल बकाया है वे लोग तत्काक पैसा जमा कर दें और बिना कनेक्शन वाले तुरंत कनेक्शन करा ले नहीं तो रात में भी छापा डाला जाएगा और विद्युत चोरी पकड़े जाने पर करवाई की जाएगी।

चेकिंग टीम में मुख्य रूप से बिजिलेंस जेई पंकज चौहान,अवर अभियंता रोहित कुमार,मुख्य आरक्षी श्री प्रकाश,प्रमोद चौबे,अंगद प्रसाद,विनय तिवारी,संदीप,एव डिस्कनेक्शन टीम के साथ साथ समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading