पत्रकार पर गोलियां की तड़तड़ाहट, पिता-पुत्र गम्भीर रुप से घायल

वाराणसी 23 जनवरी 21 को प्रातः 6:30 बजे हिंदुस्तान अखबार के चौबेपुर संवाददाता सुरेंद्र पांडे व उनके पुत्र को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बकौल पत्रकार सुरेंद्र पांडे ने बताया कि मैं अपने दरवाजे पर बैठकर मोबाइल में भजन सुन रहा था इसी दौरान इनका पड़ोसी असलहा लेकर ताबड़तोड़ इनके पुत्र के ऊपर फायर करना शुरू कर दिया।पुत्र को कमर के नीचे छह गोली लगी है और जब यह दौड़े बचाव करने के लिए तो बदमाश ने इनके ऊपर भी गोली चला दी जो इनके जांघ पर गोली लगी है।गोली से एक गाय भी घायल हुई है।सम्मानित पत्रकार साथियों आप लोग भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आप लोग भी तत्काल रिट्वीट कर कड़ी कार्यवाही की मांग करें।
आज सुरेंद्र पांडे जी के साथ हुआ है कल किसी अन्य पत्रकार साथी के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है रीट्वीटट कर कर प्रधानमंत्री से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करें ऐसे ही पत्रकारों का उत्पीड़न और शोषण हो रहा है अब तो हद हो चुकी है

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading