निजामाबाद विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर डाक बंगले में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने की प्रेस वार्ता। देखें वीडियो

संवादाता: शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा प्रभारी बनाया गया है विधानसभा प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर उन्होंने प्रेस वार्ता कर इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया कि निजामाबाद विधानसभा में इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाना है उन्होंने स्वीकार किया कि जाति और सामाजिक समीकरण भारतीय जनता पार्टी के विपरीत है बावजूद इसके कड़ी मेहनत करके भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी किसान बिल को लेकर किसानों को संबोधित करेंगे और उनके भ्रम को दूर करने की कोशिश की जाएगी उन्होंने कहा कि किसान बिल किसानों के लिए बनाया गया है और यह किसान हित में है उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में योगी विकास के कार्य अधूरे हैं उसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता कर कार्यक्रम प्रगति दिलाएंगे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading