संवादाता: सुनील सिंह
बलिया मनियर। टूटी सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां युवक का प्राथमिक इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर तैनात फार्मासिस्ट शशिकांत पुष्पा मंगलवार के दिन लगभग 10:00 बजे के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर ड्यूटी करने अपने मूल निवास लालगंज बैरिया से बाइक से आ रहा था कि रानीपुर मौजे में योगी बाबा के स्थान के पास मनियर बलिया मार्ग पर रोड पर टूटे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया ।स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।